नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर NDPS एक्ट में गिरफ्तार
![]()
नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर NDPS एक्ट में गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की । नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। बुधवार को जिले की दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में लिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।पहले मामले में कोतवाली लक्सर पुलिस ने परमेश्वरी पुत्र भगवान सिंह (निवासी बदांयू, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष) को 125 ग्राम से अधिक अवैध अफीम और नगदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया।
दूसरे मामले में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल सवार सचिन पुत्र कंवरपाल (निवासी रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार) को 485 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया।दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिये है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया है कि नशा सामग्री की तस्करी या खपत करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल