क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: बेडपुर चौक पर अत्याधुनिक BK हॉस्पिटल का विधायक फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
![]()
क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: बेडपुर चौक पर अत्याधुनिक BK हॉस्पिटल का विधायक फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
tahalka1news
कलियर। क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सोहलपुर रोड, बेडपुर चौक पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘बी के हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अस्पताल क्षेत्र और आस-पास के ग्रामीण इलाकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।
विधायक फुरकान अहमद ने काटा फीता
अस्पताल के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी, हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. युगेन्द्र कुमार और राजाजी पार्क के पूर्व निदेशक किशनचंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने इस मौके पर कहा कि कलियर क्षेत्र में इस तरह के बड़े और आधुनिक हॉस्पिटल का खुलना जनता के लिए राहत की बात है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को इलाज के लिए हरिद्वार या रुड़की जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि लगभग सभी स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध हो जाएंगी।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. युगेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि बी के हॉस्पिटल में कुल 150 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के इलाज के लिए सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में निम्नलिखित विशेष चिकित्सा विभाग शुरू किए गए हैं
:
* एक्स-रे, डायलिसिस, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी लैब
* जनरल सर्जरी, फिजिशियन, न्यूरो, ऑर्थो, कार्डियोलॉजी, गायनाकोलॉजी
सस्ती दरों पर बेहतरीन इलाज का लक्ष्य
डॉ. युगेन्द्र कुमार ने अस्पताल के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि बी के हॉस्पिटल का लक्ष्य आम जनता को सस्ती दरों पर बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना है। उनका यह प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अस्पताल में आईसीयू, इमरजेंसी सर्विस, एंबुलेंस सेवा और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम को भी और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और विश्वास जताया कि ‘बी के हॉस्पिटल’ आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उद्घाटन समारोह में अकरम प्रधान, आबाद त्यागी, राव अफजल, सज्जादा उर्फ काला खा, ताहिर प्रधान, राव आताउल्ला खा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार