दूल्हा बनने की चाहत में बना चोर: शादी से पहले ही सलाखों के पीछे पहुँचा ‘BA पास’ ट्रैक्टर चोर
![]()
दूल्हा बनने की चाहत में बना चोर: शादी से पहले ही सलाखों के पीछे पहुँचा ‘BA पास’ ट्रैक्टर चोर
tahalka1news
हरिद्वार । अपनी ही शादी के लिए पैसों की तंगी और लग्जरी लाइफ जीने की चाहत ने एक युवक को अपराधी बना दिया। अगले महीने अपनी शादी की तैयारियों में लगे सन्नी कुमार (उम्र 24 वर्ष) ने पैसों की ज़रूरत पूरी करने के लिए अपने ही मालिक का ट्रैक्टर चुरा लिया। हालांकि, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और चोरी के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।
SSP हरिद्वार के कड़क नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए हरिद्वार से लेकर शामली (उत्तर प्रदेश) तक के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिरकार, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी सन्नी कुमार को, जो कि BA पास है और विद्युत विभाग में ठेकेदार के साथ काम करता था, उसके गृह नगर मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के पास से दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सन्नी कुमार, पुत्र बिजेन्द्र कुमार, निवासी: हड़ौली, थाना भौरा कलाँ, जिला मुजफ्फरनगर ने स्वीकार किया कि अगले महीने उसकी शादी होनी थी और इसी के लिए उसे पैसों की सख्त आवश्यकता थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल