हत्याकांड में फरार 25000 का इनामी सोनू गाजियाबाद से गिरफ्तार ,गंगनहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
![]()
हत्याकांड में फरार 25000 का इनामी सोनू गाजियाबाद से गिरफ्तार ,गंगनहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
tahalka1news
रुड़की । रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दीपक रावत हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी सोनू को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
कोतवाली गंगनहर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में गैर-राज्यों में दबिश दे रही थी। कड़ी मेहनत और सतर्क निगरानी के बाद 22 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने सोनू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़, जिला कन्नौज (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष को दबोच लिया।
गौरतलब है कि इस हत्याकांड में मृतक की प्रेमिका व उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कड़ी पुलिस के सामने आ चुकी है।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच पाना असंभव है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल