धनौरी के दो शातिर चोर गिरफ्तार ₹5000 का इनामी समेत दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
![]()
धनौरी के दो शातिर चोर गिरफ्तार ₹5000 का इनामी समेत दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
पांच चोरी की बाइक बरामद, महंगे शौक के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचे दो आरोपी
tahalka1news
रुड़की । अपराध पर शिकंजा कसते हुए हरिद्वार पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। लक्सर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान धनौरी निवासी दो शातिर चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र नेत्रपाल उम्र 23 वर्ष और प्रवण पुत्र सुभाष चन्द उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी धनौरी थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इनमें से प्रवण पर ₹5000 का इनाम घोषित था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे चोरी के वाहनों को औने-पौने दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल