सफलता कलियर थाना पुलिस ने चोरी किये माल सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तारार
![]()
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनोरी चौकी के गाँव जसवा वाला में स्थित सरकारी स्कूल के प्रथम तल पर कक्ष 5 के अंदर से 8 अगस्त को अज्ञात चोरों ने वहां पर रक्खे एक इनवर्टर 8 बैटरी किबोर्ड और यूपीएस एक म्यूजिक सिस्टम को चोरी कर फरार हो गए थे कलियर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात स्कूल में रखे सामान को चोरी कर फरार हो गए हैं तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी और चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान नहर पटरी पर सामने से दो युवक आते दिखाई दिए पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया पर वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कार्तिक पुत्र दर्शन लाल मोनू पुत्र कल्लू निवासी जसवावाला बताया साथ ही उन्होंने बताया कि गाँव जसवावाला के सरकारी स्कूल से चोरी किये सामान को बेचने रुड़की जा रहे थे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल सोनू कुमार, रविंद्र बालियान, अरविंद कुमार, सोफिया अंसारी,मनीषा आदि शामिल रहे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप