पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: 10.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
![]()
पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: 10.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Tahalka1news
हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में थाना पथरी पुलिस ने सतर्कता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जुलाई 2025 को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम नसीरपुर कलां निवासी समीर पुत्र मुन्ना हसन को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.2 ग्राम अवैध स्मैक तथा ₹1100/- नगद बरामद हुए।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 369/25 दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्यवाहियों से यह स्पष्ट है कि नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। नशा तस्करों पर कठोर कार्यवाही के माध्यम से पुलिस युवाओं को इस विनाशकारी लत से बचाने का भरसक प्रयास कर रही है।
जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के जहर से बचाया जा सके।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान