सफलता::देह व्यापार और पोक्सो में वांछित फरार पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार
![]()
देह व्यापार और पोक्सो में वांछित फरार पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार
Tahalka1news
कलियर । कलियर थाना पुलिस ने देह व्यापार और पोक्सो में वांछित पांच हजार के ईनामी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी लम्बे समय से देहव्यापार और पोक्सो अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है,वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी आदिल पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी 340 अशोक बस्ती नवी करीम पहाड़गंज मध्य दिल्ली हाल निवासी रहमत साबरी गेस्ट हाउस कलियर मूल पता लहरियागंज वार्ड नंबर छह भूतनाथ मंदिर के पास थाना मधुबनी जिला मधुबनी बिहार देहव्यापार और पोक्सो अधिनियम के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहा था और आरोपी कोर्ट में पेश होने में लापरवाही बरतने लगा था।
आरोपी कोर्ट में नहीं पहुंचा तो उसके ऊपर पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था।इसके बाद आरोपी की धरपकड़ करने एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया था।साथ ही पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम द्वारा जिला हरिद्वार के अलावा गैर जनपदों में दबिश दी जा रही थी।लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था।इसके चलते एक दिन पूर्व मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपी जिला मधुबनी बिहार में है और वह वहां से कहीं ओर भागने की फिराक में लगा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मधुबनी बिहार के लिए रवाना हो गई और आरोपी की फोन लोकेशन के आधार पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी रहमत गेस्ट हाउस कलियर में मैनेजर के पद पर कार्य किया करता था पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में इमली खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश कुमार,हेड़ कांस्टेबल सोनू चौधरी,होमगार्ड अंकित कुमार आदि सामिल रहे।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान