लक्सर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान सत्यापन नहीं करने वालों दर्जनो लोगों के काटे चालान
![]()
लक्सर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान सत्यापन नहीं करने वालों दर्जनो लोगों के काटे चालान
Tahalka1news
रिपोर्टर:फरजाना खातून
लक्सर । लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाया गया है। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों पर फेरी वाले किराएदारों व थाना क्षेत्र में संदिग्ध घूम रहे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 152 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है इसमें मौके पर 30 व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार द्वारा चार धाम यात्रा के मद्देनजर जनपद के सभी कोतवाली, थाना व पुलिस चौकिया को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला कर बाहरी व्यक्तियों होटल ढाबा में कार्य करने वाले व्यक्तियों बाजारों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों फंड फेरी वाहनों की गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जाए इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा लक्सर के कस्बा बाजार अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया है और थाना क्षेत्र के में रह रहे बाहरी व्यक्तियों किराएदार गैराज में कार्य करने वाले बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है पुलिस द्वारा 152 व्यक्तियों का सत्यापन कर आठ व्यक्तियों का चालान न्यायालय का किया गया है आगे भी सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा

पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
उमेश कुमार–प्रणव सिंह विवाद पर 36 बिरादरी एकजुट, कहा – “टकराव नहीं, शांति चाहिए”
होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत