हरिद्वार एएनटीएफ और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शनो सहित भारी मात्रा में दवाइयां की बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार
![]()
हरिद्वार एएनटीएफ और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शनो सहित भारी मात्रा में दवाइयां की बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार
Tahalka 1 news
रुड़की । रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गाँव मे सीआईयू टीम रुड़की की सूचना पर वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने ANTF टीम से एसआई रणजीत तोमर की संयुक्त टीम ने भारत मेडिकल स्टोर पर छापमार कर मौके से 137 नारकोटिक्स इंजेक्शन और भारी मात्रा मे नशीली दवाईया बरामद हुई वहीं मौके पर टीम ने एक नाबालिग समेत एक और युवक को हिरासत मे लिया वहीं मेडिकल स्वामी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है जिसकी तलाश किया जा रहा है।

हरिद्वार वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया है कि जिले में ड्रग विभाग की तरफ से मेडिकल होल सेलरो के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही थी इसी दौरान मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्वामी द्वारा संबंधित कागज ना दिखाने पर टीम ने मौके पर ही मेडिकल बंद कराया है।

वहीं इसी दौरान रुड़की सीआईयू टीम की सूचना पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला पाड़ली गुर्जर में स्थित भारत मेडिकल पर ड्रग विभाग और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर से नारकोटिक्स इंजेक्शन नारकोटिक्स दवाइयां बरामद कर मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मेडिकल स्वामी मौका पाकर फरार होना बताया गया है वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और पुलिस द्वारा की जा रही हैं।मौके से पकड़ा गया आरोपी हुसैन है और फरार आरोपी का नाम आमिर है। टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

इस मौके पर सीआईयूटीम अंकुर शर्मा एसओजी प्रभारी रुड़की,हेड कोंस्टेबल अश्वनी कुमार
ड्रग विभाग टीम में वरिष्ठ हरिद्वार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर मेघा हरिद्वार,
अमित कुमार आजाद,ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग हार्दिक भट्ट,ड्रग इंस्पेक्टर चमोली
एएनटीएफ टीम में एसआई रणजीत सिंह तोमर,हेड कोंस्टेबल मुकेश कुमार,सुनील कुमार,हेंड कोंस्टेबल,राज वर्धन भट्ट आदि सामिल रहे।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य