राजकीय यूनानी चिकित्सालय पिरान कलियर द्वारा योग डे जागरूकता कैंप का किया आयोजन
![]()
राजकीय यूनानी चिकित्सालय पिरान कलियर द्वारा योग डे जागरूकता कैंप का किया आयोजन
Tahalka1news
कलियर । आगामी अंतरराष्ट्रीय 21 जून को होने जा रहे योग डे के उपलक्ष में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी उच्च अधिकारियों हरिद्वार के निर्देशानुसार योग डे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पिरान कलियर यूनानी चिकित्सा अधिकारी मारूफ द्वारा आज कस्बे के बेडपुर वार्ड नंबर 9 से सभासद मेहरूबा के कैंप कार्यालय एक योग डे के संबद्ध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है जिसमें यूनानी चिकित्सा अधिकारी मारूफ अली द्वारा जनमानस को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है यूनानी चिकित्सा अधिकारी मारूफ द्वारा लोगों को योग के बारे में जागरुक करते हुए कहा है कि आगामी 21 जून को योग डे मनाया जा रहा है उन्होंने कहा है कि योग डे के उपलक्ष में सभी को योग करना चाहिए योग करने से शरीर की अनेकों अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है और योग करने से शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है इंसान का शरीर योग करने से अन्य बीमारियों की लड़ने की क्षमता प्रदान करता है इसलिए सभी जनमानस को योग करके उसका लाभ उठाना चाहिए उन्होंने जनमानस से आह्वान करते हुए कहा कि 21 जून को सभी महिलाओं बच्चों और वृद्ध पुरुषों को योग अभियान में भाग लेकर अपने शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता पैदा करें कैंप के दौरान यूनानी चिकित्सा अधिकारी मारूफ द्वारा जनमानस को इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 9 से सभासद मेहरूबा के जनप्रतिनिधि मोहम्मद जावेद एवं श्री गोपाल सिंह फार्मेसी अधिकारी एवं गोविंद सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार