मुठभेड़::कलियर पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़,एक घायल
![]()
कलियर पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़,एक घायल
Tahalka 1news
कलियर । कलियर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गो तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया है पुलिस द्वारा आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है यह कार्रवाई कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में हो पाई है।

बताया जा रहा है।अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए जिसको तलाश के लिए जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर रोलहेड़ी गांव के पास जंगल के रास्ते गोवंश की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में इमलीखेड़ा चौकी इंचार्ज उमेश कुमार, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हे मौके पर रवाना हुए। पुलिस को देखकर तस्करों ने घबराहट में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की।पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ हथियार और गोवंश से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घायल तस्कर की पहचान नौशाद उम्र 35 वर्ष निवासी सिकरौड़ा के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के किए निकल गए हैं।

कलियर थाना रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गो तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार