तैयारी::ईद पर नमाजियों की सुविधा के लिए ईदगाह की सफाई,रंगाई व पुताई का कार्य किया जा रहा जोरों पर
![]()
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । माहे रमजान के अंतिम चरण में नगर की प्रमुख ऐतिहासिक ईदगाह में ईद के त्यौहार से पूर्व सफाई व्यवस्था तथा रंगिई व पुताई का कार्य जोर शोर से जारी है।मदरसा रहमानिया के के प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम में बताया कि ईद का पर्व नजदीक आ रहा है,जिसे देखते हुए रमजान के आखिरी सप्ताह में विशेष सफाई अभियान तथा ईदगाह में रंगाई और पुताई का कार्य कराया जा रहा है,जिससे कि ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि ईदगाह चौराहे से पुरानी तहसील चौकी की ओर आ रहे मार्ग में काफी गड्ढे हैं और यह सड़क कई जगह से टूटी हुई है,जिसके लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।पत्र में नगर आयुक्त से ईद से पूर्व इस मार्ग की मरम्मत का कार्य कराए जाने आह्वान किया गया है,ताकि आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।उन्होंने लोगों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की तथा कहा कि घरों का कूड़ा इधर-उधर और सड़कों पर ना फेंके,सफाई का विशेष ध्यान रखें।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल