कलियर पुलिस ने दो मोबाईल चोरो को किया गिरफ्तार, एक रानीपुर कोतवाली से गैंगस्टर
![]()
पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें एक मोबाइल चोर के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिए गए हैं।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है की थाना क्षेत्र के जसवाला गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र किशोरीलाल ने 20 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि की देर रात उसके घर व धीर सिंह पुत्र ज्ञानचंद अमित पुत्र लख्मीचंद और विशाल पुत्र अशोक का मोबाइल अज्ञात चोरों ने एक ही रात मे चोरी कर लिया थी तहरीर केे आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उप निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाकर व सीसीटीवी फुटेज मुखबिर तंत्र सक्रिय कर चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कलियर में स्थित हज हाउस के पास यूपीलिस्टिक के बाग में दो चोर मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी लेने पर सलमान उर्फ सरकारी पुत्र युसूफ निवासी गढ़ थाना रानीपुर के कब्जे ही सेमसेंग के 2 मोबाइल खुर्शीद पुत्र तूफेल निवासी मोहल्ला थाना कोतवाली रुड़की की जेब से एक मोबाइल ओप्पो बरामद किया गया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ अपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर सलमान उर्फ़ सरकारी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है और रानीपुर कोतवाली में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज दर्द है दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर नयाायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है वाह से दोनों को जेल भेज दिया जायेगा।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक नरेश कुमार, कांस्टेबल संजय पाल, सोनू कुमार, रविंद्र बालियान, राहुल नेगी, होमगार्ड राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे हैं

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”
उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े
हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी