निरीक्षण::नकली दवाइयां को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रुड़की में खंगाले दर्जन भर मेडिकल स्टोर
![]()
नकली दवाइयां को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रुड़की में खंगाले दर्जन भर मेडिकल स्टोर
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

रुड़की । ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र में नकली दवाइयां की बिक्री की शिकायत पर रुड़की में कई मेडिकल स्टोरो को रडार पर लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया है हालांकि निरीक्षण के दौरान नकली दवाइयां नहीं बरामद हुई है। बल्कि ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को मेडिकल स्टोर में कई खामियां मिली जिसमें मेडिकल स्टोर स्वामियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई है और सख्त हिदायत दी गई है कि मानकों के अनुसार ही दवा कारोबारी अपना कार्य करें वरना खामियां पाई जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वही ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया है कि क्षेत्र में नकली दवाइयां बिक्री की शिकायतें मिल रही थी जिसमें रुड़की के लगभग दर्जन भर मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण में नकली दवाइयां नहीं मिली है लेकिन मेडिकल स्टोर में मानको के अनुसार कई खामियां पाई गई है सभी मेडिकल स्वामियों को सख्त हिदायत दी गई है कि मानको के अनुसार ही कार्य करें इसी दौरान पांच अलग-अलग दवाइयां के सैंपल लिए गए हैं जिनको जांच के लिए भेजा जा रहा है झबरेड़ा में एक दवा कंपनी को भी नोटिस दिया गया है।उन्होंने बताया है कि नकली दवाइयां को लेकर क्षेत्र में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित