May 22, 2025 11:55:30 am

हरियाणा में नायब सिंह सैनी को सीएम बनाये जाने पर,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किया हलवे का वितरण, भाजपा हाई कमान का किया सैनी समाज ने आभार प्रकट

Loading

हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किया हलवे का वितरण, भाजपा हाई कमान का किया सैनी समाज ने आभार प्रकट

तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

रुड़की । हरियाणा में भाजपा की जीत पर रुड़की में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और हरियाणा में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सैनी समाज द्वारा भाजपा हाई कमान का आभार प्रकट करते हुए रुड़की से स्टे शेरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी का शॉल उड़ा कर फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया है और हलवे का भी वितरण किया गया है।

आभार आयोजित कार्यक्रम में पहुंची राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है उनके नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है जिससे पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है भारतीय जनता पार्टी जहां सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है वहीं सैनी समाज को भी भाजपा हाई कमान ने सम्मान दिया है और भाजपा द्वारा मिले सम्मान को समाज द्वारा कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा है कि भाजपा हाई कमान ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर सैनी समाज पर बहुत बड़ा उपकार किया है उन्होंने कहा है कि देश में आज सैनी समाज भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह जुड़ चुका है और जिस तरह से सैनी समाज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान दिया जा रहा है समाज को यह कभी नहीं भूलना चाहिए।

इस मौके पर उत्तराखंड राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा है कि आज बहुत बड़े गौरव का दिन है।भारत देश के पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाने का काम किया है और हरियाणा में भाजपा के नायाब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सैनी समाज में हर्ष का माहौल बना हुआ है देश में आज सैनी समाज एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है उन्होंने कहा है कि पूरा समाज एकजुट होकर समाज को बांटने नहीं दिया जाएगा देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत को लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान,सबका विश्वास के साथ चल रहे हैं इसीलिए भाजपा से सभी धर्म के लोग जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ने किया है।

इस मौके पर इस मौके पर राजेश सैनी, आदेश सैनी, मनोज सैनी, नीरज सैनी, वीरेंद्र सैनी, उर्बी सैनी, संजय सैनी, राजेंद्र सैनी, तेज सिंह , अशोक सैनी,करण सिंह सैनी, अश्वनी सैनी, राजबाला सैनी, प्रमोद सैनी, पवन सैनी, कुंवर पाल सैनी आदि बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।