कलियर पुलिस ने पकड़ी बिना लाईसेंस के चल रही पटाखा फैक्ट्री, भारी मात्रा मे बारूद व पटाके बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने पकड़ी बिना लाईसेंस के चल रही पटाखा फैक्ट्री, भारी मात्रा मे बारूद व पटाके बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र में बिना लाईसेंस के संचालित हो रही एक पटाखा फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से 70 पेटी अवैध पटाखे व 93 किलों बारूद व पटाखे बनाने वाले उपकरण बरामद कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा पटाखा फैक्ट्री को सीज कर दिया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रूड़की के निर्देशन में पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चैकिंग एवं फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में गत देर शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मुकर्रबपुर में बिना लाईसेंस के एक अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही है और मौके पर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एकत्रित हो रखा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर संचालित हो रही फैक्ट्री पर मौजूद लोगों से कागजात मांगे गए लेकिन वह लाइसेंस के व संचालित होने के कोई कागजात नहीं दिखा पाए हैं पुलिस ने मौके से 70 पेटी पटाखे और 93 किलों बारूद व पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किये है साथ ही पुलिस ने मौके से दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री को सीज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकरण किया गया है।गिरफ्तार दोनो आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नोमान पुत्र सुलेमान निवासी मख्याली लक्सर व सुहैल पुत्र मसव्वर निवासी कलियर बताया है। गिरफ्तार दोनो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी,उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,हेड कांस्टेबल इलियास अली,कांस्टेबल जितेन्द्र,नीरज,वसीम,इलियास, विक्रम चौहान आदि सामिल रहें।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य