दबे कुचलो व असहाय लोगो की आवाज उठाने वाली पार्टी है आसपा, सोनू कश्यप
![]()
दबे कुचलो व असहाय लोगो की आवाज उठाने वाली पार्टी है आसपा, सोनू कश्यप
महर्षि कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप ने भीम आर्मी एवं आसपा की ली सेकड़ो समाज के लोगो के साथ सदस्यता
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । कश्यप समाज के लोगो के साथ महर्षि कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप भीम आर्मी में शामिल हो गए। उन्हे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही अनेकों कश्यप समाज के लोग ने भी भीम आर्मी ज्वाइन की।

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्र शेखर के नेतृव में उनकी पार्टी सर्वसमाज के हित में कार्य कर रही है। उनकी पार्टी बाबा साहब के संविधान की रक्षा करने का काम कर रही है। यह दबे कुचलो और असहाय लोगो की आवाज उठाने वाली पार्टी है। वह पार्टी में आए कश्यप समाज के लोगो के साथ वह सोनू कश्यप का ह्रदय की गहराईयो से स्वागत करते है जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

वही भीम आर्मी में शामिल हुए कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप ने कहा कि वह भीम आर्मी की नीतियो और कार्यों से प्रेरित होकर भीम आर्मी शामिल हुए है। वह भीम आर्मी के लिए पुरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी अमरीश कपिल, जिला अध्यक्ष अनिल नोटियाल आजाद समाज पार्टी, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी अर्जुन कुमार के साथ साथ निखिल, मिथुन, गोविंद पुनीत, जीशान, आमिर, राहुल कश्यप ,सोनू कश्यप, नाजिम अंसारी, मुकेश, राहुल, मास्टर मनोज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप