सफलता::कलियर पुलिस व खाद्य सुरक्षा की संयुक्त ने दुकान पर छापा मारकर 10 कुंतल मिलावटी पनीर किया बरामद
![]()
सफलता::कलियर पुलिस व खाद्य सुरक्षा की संयुक्त ने दुकान पर छापा मारकर 10 कुंतल मिलावटी पनीर किया बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम ने कलियर नई बस्ती में स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 10 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया गया है जो कलियर पुलिस की एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया है कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि कलियर में मेरठ से वाहन संख्या युपी 15 ET 6291 से चौहान डेरी मेरठ से मिलावटी पनीर बेचने के लिए नई बस्ती में लाकर रखा हुआ है कलियर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर छापा मारकर वहा पर जावेद पुत्र शौकीन निवासी नगला कुम्भा शैवाल खास थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश एवं हसीन पुत्र शौकीन निवासी उपरोक्त हाल पता नई बस्ती नूर बीवी मस्जिद के पास मौजूद मिले है। और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से मैक्स पिकअप जिसमें 5 ड्रम पनीर व गोदाम में रखें पांच फ्रिज में मिलावट पनीर मिला है जिसका वजन लगभग 10 कुंतल बताया जा रहा है टीम द्वारा मौके पर ही मिलावटी पनीर के संबंध में सेंपलिंग की गई है पनीर सप्लाई करने का लाइसेंस भी तलब किया गया दुकानदार ने उनको रहमतपुर कलियर का लाइसेंस दिखाकर उसमें बताया है कि उसका गोदाम नई बस्ती में बना रखा है।

इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडे ने बताया है कि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कहा गया है।

टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू,CI जितेंद्र एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी एवं फूड इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडे आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े