चोरी की बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
![]()
चोरी की बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रिपोर्ट:-सलीम अहमद(रामनगर)
रामनगर । पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी की हुई एक बाइक बरामद की है।
बता दे बीते दिनों अमन रावत पुत्र कुबेर सिंह रावत निवासी सावल्दे ने तहरीर देकर बताया था की उसकी मोटरसाइकिल संख्या यूके 19 ए ए 6881 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर फरार हो गये है पीड़ित की तहरीर के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की धाराओं मे पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण हेतु थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृव मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी विपिन कुमार पुत्र टीका राम निवासी कालाझण्डा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष को चोरी की गई बाइक uk19 a-6881 के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।
पुलिस टीम मे उप निरीक्षक द्वितीय मनोज नयाल,उप निरीक्षक दीपक बिष्ट,कांस्टेबल विपिन शर्मा, ललित, राशिद आदि मौजूद रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार