मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूथ कांग्रेस ने जमकर किया विरोध, गो बैक के लगाए नारे,सभी गिरफ्तार
![]()
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, गो बैक के लगाए नारे,सभी गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
हल्द्वानी । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दोरे के विरोध मे प्रदेश यूथ कांग्रेस ने जमकर विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए इसी दौरान वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जिसमे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिये पुसिल को कड़ा संघर्ष करना पड़ा

वही युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा है की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जनहित के बजाय केवल कोरी घोषणा कर रहे प्रदेश की कोई सड़क ऐसी नही जिसमे गड्ढे न हो सरकारी अस्पताल बीमारी की हालत से गुजर रहे है अटल आयुष्मान कार्ड शोपीस बनकर रह गये युवा रोजगार के लिये भटक रहे पहाड़ों में अतिक्रमण के नाम सैकड़ों वर्षों से निवास कर रोजी रोटी चलाने वालों को उजड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

साहू ने कहा राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। वर्षो से तहसील दिवस समेत सैकड़ो बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है।

समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या कहा है की यहां जाम से निजात दिलाने के लिये आईएसबीटी के निर्माण की मांग रखते हुये कहाँ मुख्यमंत्री को हवाई घोषणा और दौरे के बजाय प्रदेश हित ठोस रणनीति के तहत योजनाओं को शुरू करना चाहिये।

इस मौके पर गिरफ्तार होने वालों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, सन्दीप भैसोड़ा, दीपा खत्री, काजल आर्या, कमलेश आर्या, मयंक गोस्वामी, साहिल, राज, रमेश कुमार नंदनी खत्री आदि मौजूद रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत