गैंगस्टर वसीम खान की 3 करोड़ 10 लाख की संपत्ति को जब्त कर किया जिला बदर
![]()
गैंगस्टर वसीम खान की 3 करोड़ 10 लाख की संपत्ति को जब्त कर किया जिला बदर
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
नैनीताल । रामनगर थाना पुलिस ने सट्टा किंग एवं गैंगस्टर वसीम खान की 3 करोड़ 10 लाख की संपत्ति जब्त कर उसे जिला बदर कर दिया।
आपको बता दें कि कोतवाली रामनगर का हिस्ट्रीशीटर वसीम खान पुत्र रईस अहमद उर्फ पुन्ना खां निवासी बम्बाघेर, रामनगर, जिला नैनीताल एक सक्रिय अपराधी है जो लगातार क्षेत्र में जुए सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहता है तथा बड़े पैमाने पर जुए सट्टे के अवैध कारोबार का संचालन करता है। उक्त वसीम खान की आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु इसके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम तथा गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी थी। जिसके क्रम में गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त की लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त कर कुर्क की गयी है
आरोपी वसीम खान के विरुद्ध जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत 6 माह हेतु जिला बदर करने के आदेश पारित किये गये हैं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कल दिनांक 30.10.2023 को उपरोक्त आरोपी वसीम खान को जिला बदर करते हुए जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर किया गया है। ताकि अब क्षेत्र के लोग बिना किसी भय के अपना जीवन व्यतीत कर सके ।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत