हैवानियत : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
![]()
हैवानियत : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । देहरादून में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
देहरादून पटेल नगर थाने में 26 अक्टूबर को पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 5 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आरोपी युवक ने बच्ची को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया था और आपोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उसकी 5 साल की बच्ची जैसे ही वह घर पहुंची तो बहुत डरी सहमी हुई थी परिजनों द्वारा बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया है कि उसके साथ आरोपी ने गलत काम किया है जिससे बच्ची सदमे में है तहरीर के आधार पर पटेल नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया था मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एवं पीड़िता की मां के बयानो के आधार पर दर्ज मुक़दमे मे धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को भूतोंवाला आर्मी ग्राउंड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार