धनौरा में दबंगो नेआंगनबाड़ी केंद्रों के आगे कर डाली रातों रात दीवार,बच्चों की पढ़ाई हुई बंद, सीडीपीओ से की शिकायत
![]()
धनौरा में दबंगो नेआंगनबाड़ी केंद्रों के आगे कर डाली रातों रात दीवार,बच्चों की पढ़ाई हुई बंद, सीडीपीओ से की शिकायत
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । धनौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के आगे दीवार कर रास्ते को बंद कर देना का मामला सामने आया है जिसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परिजनों अधिकारी रुड़की को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। धनौरा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि प्रभा, अनिता और सुमन ने बताया कि वर्ष पूर्व ग्राम समाज की भूमि पर उनके आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए थे जिसका पक्का रास्ता भी बना हुआ है। जब वह सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचे तो रास्ते को ईंटो की दीवार से बंद पाया। जानकारी लेने पर पता चला कि गांव के कुछ लोगो ने अपना निजी रास्ता बताकर यह दीवार की है। आंगनबाड़ी बताती है कि लगभग 20 वर्षों यह आने जाने का आम रास्ता बना हुआ था। अचानक देर रात ईंटो से दीवार का निर्माण कर आंगनबाड़ी केन्दों का रास्ता बंद कर दिया गया। दीवार होने से बच्चों के केंद्र का रास्ता बाधित होने के कारण बच्चों का पठन पाठन गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग एवं अन्य सेवाओ को बंद करना पड़ा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रुड़की ग्रामीण धर्मवीर सिंह ने बताया कि धनौरा में आंगनबाड़ी केंद्रों का रास्ता बंद करने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पत्र उन्हें मिला है जिसके सापेक्ष ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को पत्र लिखकर रास्ते को खुलवाने का आग्रह किया गया है।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित