फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
![]()
फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी को कलियर पुलिस की लम्बे समय से तलाश कर रही थी।
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह ने बताया है कि पूर्व में नाबालिक पीड़ित ने कलियर थाने में नाम दर्ज तहरीर देकर बताया था कि महबूब पुत्र गुलफाम निवासी 86 मोहल्ला खेल थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी पिरान कलियर ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महबूब के विरुद्ध दुष्कर्म पोक्सो सहित संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही थी। मुखबिर द्वारा टीम को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी धनौरी की तरफ से बिजली घर के पास कही भागने की फिराक मे खड़ा हुआ है टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना निरीक्षक प्रभारी रविंद्र शाह, महिला उप निरीक्षक वंदना नेगी, उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी, हेड कांस्टेबल जमशेद अली आदि शामिल रहे हैं।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित