भूसे में सांप आने से बाल बाल बच्चा किसान,वन विभाग के कर्मचारीयों ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में,,,
![]()
भूसे में सांप आने से बाल बाल बच्चा किसान,वन विभाग के कर्मचारीयों ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में,,,
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी चौकी के गांव धनौरा के जंगल में शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला के किसान ने एक भूसे का मकान बना रखा है जैसे ही किसान भूसा लेने के लिए मकान के अंदर गया तो वहां पर ही पहले से मौजूद कोबरा प्रजाति का फन वाला सांप मौजूद था। जैसे ही किसान ने भूसा उठाने के लिए आगे बढ़ा तभी सांप ने किसान पर हमला कर दिया और किसान ने भाग कर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया शोर सुनकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीण पंकज सैनी,मोहित सैनी,विनय कुमार, रवि कुमार सुंदर,नीतीश कुमार ने वन विभाग को इसकी सूचना दी वन विभाग के कर्मचारीयों ने मौके पर पहुंचकर सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू जंगल में छोड़ दिया गया है।

वन दरोगा नरेंद्र सैनी ने बताया है कि धनोरा के जंगल में एक मकान में सांप होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यूकर औरंगाबाद के रिजर्व जंगल में छोड़ दिया गया है। यह सांप कोबरा प्रजाति का फन वाला होता है और इंसान को काटने पर समय रहते अगर उपचार न मिले तो उसकी जान भी ले लेता है।

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”
उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े
हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी