गुलदार को रेस्क्यू के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
![]()
गुलदार को रेस्क्यू के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

माजरी गाँव के पास रविवार शाम को गुलदार के हमले से महिला हो गई थी घायल
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माजरी गांव के समीप बाइक पर सवार एक महिला गुलदार के हमले से घायल हो गई है। और युवक गुलदार की दहशत से बाइक से गिरने पर घायल हो गए थे दोनो ने गुलदार से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी महिला के शोर मचाने से गुलदार भाग निकला था।शोर सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला व पुरुष को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजवा दिया था। जिसमें ग्रामीणों की सूचना पर कलियर थाना अंतर्गत इमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर वन दरोगा नरेंद्र सैनी को मामले की जानकारी दी थी सूचना मिलते ही वन दरोगा नरेंद्र सैनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया था मामले की गंभीरता को देखते हुए वन रेंजर विनय राठी ने देर रात मौके का मौका मुआयना कर तत्काल गुलदार का रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश पारित किये थे जिसमें आज वन दरोगा नरेंद्र सैनी ने माजरी गांव के पास हुई घटना पर पिंजरा लगाया गया है गुलदार का रेस्क्यू करने के लिए लगाए गए पिंजरे से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि सोहलपुर निवासी अंकित अपनी रिस्तेदार रीतू को भगवानपुर से दवाई दिलाकर बाईक पर सवार होकर इमली खेड़ा से अपने गाँव जा रहा था जैसे ही वह माजरी गांव के समीप पहुंचे उस वक्त गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया जिसमे गुलदार के हमले से महिला घायल हो गई है।अचानक हुए गुलदार के हमले से दोनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया था शोर सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भिजवा कर इसकी सूचना वन दरोगा नरेंद्र सैनी को दी गई थी वन दरोगा नरेंद्र सैनी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया मामले की गंभीरता को देखते हुए वन रेंजर विनय राठी ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला पुरुष का हाल जाना था और ग्रामीणों की मांग पर तत्काल गुलदार का रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश वन दरोगा नरेंद्र सैनी को दिए थे। जिसमें आज वन विभाग की तरफ से गुलदार का रस क्यों करने के लिए पिंजरा लगाया गया है पिंजरा लगेे से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है साथ ही दरोगा नरेंद्र सैनी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि सभी ग्रामीण अपने आसपास ध्यान रखें की गुलदार दोबारा से हमला ना कर दे।इसीलिए सभी ग्रामीणों को सचेत रहना जरूरी है।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित