संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे के मामले में एसएसपी पहुंचे कलियर, लिया मामले का संज्ञान, बरामदगी के लिए टीमें की गठित
![]()

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे के मामले में एसएसपी पहुंचे कलियर, लिया मामले का संज्ञान, बरामदगी के लिए टीमें की गठित
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर स्थित दरगाहओ पर देश के कोने-कोने से जयरीन अकीदत के साथ आकर यहां पर रहते हैं।इनमें से कुछ जायरीन दरगाह के आसपास बाहर खुले मैदान में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं और कुछ जयरीन कमरे किराए पर लेकर रहते हैं पूर्व मे भी संदिग्ध परिस्थितियों में छोटे-छोटे बच्चे गायब हो चुके हैं जिसमें कुछ बच्चों को कलियर पुलिस द्वारा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। ऐसा ही एक मामला बाबा जिलानी की दरगाह के पास देखने को मिला है।

यहां पर किराये पर रहने वाले सलमान निवासी चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश में मंगलवार की शाम को कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बाबा जिलानी की दरगाह के पास बने किराए का कैमरा लेकर रहता है शाम को उसका 5 वर्षीय बच्चा हमजा घर के बाहर खेल रहा था लेकिन वह जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसको आसपास तलाश किया पर वह कहीं नहीं मिला कलियर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा और अपहरण की धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांचपड़ताल सुरु कर दी थी। मामला एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के संज्ञान में आने पर एसएसपी हरिद्वार ने कलियर मौके पर पहुंचकर मौका मोइयना किया और बच्चे की बरामदगी लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

एसपीपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया है कि अनावरण मीटिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बच्चें की बरामदगी के लिए कई टीमें का गठन किया गया है। जल्द ही मामले खुलाशा कर दिया जायेगा।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत