बोरे में बंद युवती की लाश मिलने पर मची सनसनी बहादराबाद क्षेत्र का है मामला
![]()
बोरे में बंद युवती की लाश मिलने पर मची सनसनी बहादराबाद क्षेत्र का है मामला
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
हरिद्वार । हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित पतंजलि योगपीठ के निकट सुखी नदी के पुल के नीचे बोरे में बंद एक युवती की लाश मिलने पर आसपास में सनसनी फैल गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित पतंजलि योगपीठ के निकट नदी के पुल के पास ग्रामीण रेत लेने गए हुए थे उन्होंने वहां पर एक एक बोरा बंधा हुआ दिखाई देने पर पास जाकर बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक युवती की लाश हाथ-पैर बंधे भी रखी हुई थी। सूचना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस की जांच पड़ताल में मामला सामने आया है पहले युवती की पिटाई की होगी और उसके बाद गले में फंदा डालकर हत्या कर हाथ-पैर बांधकर हत्त्यारा बोरे में रख यहां नदी के नीचे फेंककर फरार हो गया होगा हैं।
वही सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया है कि युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है
युवती के पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।अभी जांच पड़ताल जारी है।

भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: ₹20 हजार का इनामी अपराधी विशाल पासवान अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न