अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
कलियर पुलिस ने ड्रग्स फ्री देव भूमि अभियान के तहत की कार्रवाई,, बरामद हुई 207 ग्राम अवैध चरस
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 207 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है।आरोपी चरस को मोटरसाइकिल पर कलियर मे बेचने आये थे।पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल सहित चरस बरामद कर दोनो आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री के द्वारा ड्रग्स फ्रि देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सार्थक बनाने के लिउलललल एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरेश उर्फ भीम पुत्र चमेला निवासी कोटा मंडी थाना कलियर व सोनू पुत्र बबलू निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला को सोहलपुर मार्ग व छोटा कोटा मुरादनगर जाने वालें कच्चें मार्ग रतमाऊ नदी के पास से 207 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली,उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी,हेड़ कांस्टेबल सोनू कुमार,अलियास अली,जमशेद अली, आदि सामिल रहें।

हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल नवनीत सिंह बने हरिद्वार के कप्तान,देखे लिस्ट