भाजपा कार्यसमिति की बैठक कलियर विधानसभा के गाँव रहमतपुर में हुई संपन्न
![]()
भाजपा कार्यसमिति की बैठक कलियर विधानसभा के गाँव रहमतपुर में हुई संपन्न
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला एवं कलियर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी ने की सिरकत
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । पिरान कलियर विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ग्राम रहमतपुर में ग्रीन ब्यूटी बैंकट हॉल मैं संपन्न की गई। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पिरान कलियर मुनीश सैनी, जिला महामंत्री रुड़की प्रवीण सिंधु जी, मंडल प्रभारी सोनू धीमान, श्रीमती सावित्री मंगला, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल एवं आदित्य रोड, सभी मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।

पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने बताया है भाजपा पार्टी द्वारा आज विधानसभा कार्यसमिति की इस बैठक में महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त योजनाएं बनाई गई एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को संपन्न करने के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आगामी कार्यों की चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

कलियर विधानसभा से पूर्ब प्रत्याशी मुनीश सैनी मे कहा है की भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय समय पर सभी विधानसभाओ मे भाजपा पार्टी के पदाधिकारीयो सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक,सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारीयो की कार्यसमितियों की बैठक हमेशा निरंतर चलती रहती है। इसमे हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जाती है ताकि कार्येकर्ताओ द्वारा लोगो को जागरूक कर वह योजनाओं का लाभ ले सके।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित