पटाखा गोदाम में आग लगने से चार लोगो की आग से जलकर दर्दनाक मौत, एसएससी अजय सिंह ने मौके का किया दौरा
![]()
पटाखा गोदाम में आग लगने से चार लोगो की आग से जलकर दर्दनाक मौत, एसएससी अजय सिंह ने मौके का किया दौरा
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
Tahalka1news portal
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की ।रुड़की के मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दे की सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर मजदूर कार्ये कर रहे थे ।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो ग्राहक पटाखे खरीदने आए थे। गोदाम में मौजूद एक युवक ने ग्राहकों को पटाखों वाली चरखी चलाकर दिखाई जिससे निकली चिंगारी से पठाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी दंडेरा अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे। गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान और दो अन्य की मौत हो गई है। बताया जा है कि गोदाम मालिक अतुल का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। आग लगने से पहले वह दुकान के पास ही घर चला गया था। उधर मौके पर एसएसपी अजय सिंह एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह व शहर विधायक प्रदीप बत्रा एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: ₹20 हजार का इनामी अपराधी विशाल पासवान अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न