रुड़की के रामपुर से घर से लापता हुए 2 बच्चे पहुंच गए कलियर, लावारिस हात में घूमते मिले पुलिस को, मिलाया परिजनों से
![]()
रुड़की के रामपुर घर से लापता हुए 2 बच्चे पहुंच गए कलियर लावारिस हालत में झूमते मिले पुलिस को, मिलाया है परिजनों से
रिपोर्ट:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । रामपुर रुड़की के दो नाबालिग भाई बहन रामपुर से खेलते खेलते पिरान कलियर शरीफ पहुंच गए थे स्थानीय लोगों की सूचना पर कलियर पुलिस ने दोनों बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों बच्चों ने अपना नाम सलमान उम्र 8 साल व उसकी बहन ने अयाशा 6 साल पुत्र / पुत्री नूर आलम बताया लेकिन दोनों बच्चे अपने घर का पता सही नहीं बता पा रहे थे कलियर पुलिस के अथक प्रयासों से सोशल मीडिया लाउडस्पीकर के अलाउंसमेंट के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों बच्चे रामपुर रुड़की डांडी निकट आयशा मस्जिद गंगनहर कोतवाली रुड़की के रहने वाले हैं पुलिस ने बच्चों के परिजनों को थाने बुलाया गया जिसमे बच्चो की माता दादी चाची ने थाने आकर परिजनों ने अपने दोनों बच्चों को पहचानते हुए बताया है कि वह दोनों बच्चे खेलते खेलते हैं यहां पर पहुंच गए होंगे पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है परिजनों ने अपने दोनों बच्चों को सकुशल पाकर बहुत प्रसन्न होते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, इलियास अली, महिला कॉन्स्टेबल सोफिया अंसारी आदि शामिल रहे।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना