गैंगस्टर 15 हजार के इनामी भूरे को सहारनपुर से किया गिरफ्तार ,, पुलिस से छिपकर किराये पर रहा था यहां पर,,
![]()
गैंगस्टर 15 हजार के इनामी भूरे को सहारनपुर से किया गिरफ्तार पुलिस से छिपकर किराये पर रहा था यहां पर,,
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रिपोर्ट:-आरिफ खान
काशीपुर । गैंगस्टर 15 हजार के इनामी रहीश उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध विभभिन्न थानो मे कई मामले दर्ज है।
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान पुरुस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के आदेश से पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी द्वारा अलग-अलग पुलिस बनायी गयीं। पुलिस टीम में एसआई मनोज जोशी मय एसओजी कर्मचारी गणों के द्वारा 15 हजार के इनामी अपराधी रहीश उर्फ भूरा पुत्र सलीक निवासी मौ. कस्सावाल, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
एसपी अभय सिंह ने बताया कि भूरा इतना खतरनाक अपराधी है कि गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मूल पते से फरार होकर कैलाशपुर, गागलहेड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था और दूध की डेरी में काम कर रहा था। भूरा को एसआई मनोज जोशी ने मय पुलिस/एसओजी टीम के साथ सहरानपुर से गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त भूरा एफआईआर सं. 387/2019 धारा 2/3 गैगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पशु चोरी का शातिर अपराधी है। इसके तथा इसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध थाना काशीपुर, थाना कुण्डा तथा थाना जसपुर में कई मामले दर्ज है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत