पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
![]()
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट – सलीम अहमद रामनगर
रामनगर। उत्तराखण्ड राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर ले जाते हुए कुल 18.996 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है।
बता दें कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान नया गांव, झिरना नं0-13, काशीपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोका गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह, निवासी ग्राम पच्चावाला, पोस्ट कुण्डेश्वरी, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 10.786 किलोग्राम गांजा तथा अभियुक्त मनप्रीत सिंह पुत्र स्व0 प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम पच्चावाला, पोस्ट कुण्डेश्वरी, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 8.210 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली रामनगर पर एफआईआर संख्या 18/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश जोशी,कांस्टेबल प्रयाग कुमार,कांस्टेबल संदीप सिंह,
कांस्टेबल कविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर