बुग्गावाला थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
बुग्गावाला थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
बुग्गावाला । बुग्गावाला थाना पुलिस ने ड्रग फ्री देव भूमि 2025 अभियान के तहत नशीले पदार्थ व अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया है की मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अभियान के अंतर्गत उनके मिशन को साकार करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में अवैध शराब के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला के निकट पर्यवेक्षण में बुग्गावाला पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई जा रही है। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक अवैध कच्ची शराब कारोबारी कुशलपाल पुत्र महेंद्र निवासी गोमतिपुरा थाना बुग्गावाला को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह कांस्टेबल रविन्द्र भंडारी होमगार्ड बिजेंद्र आदि सामिल रहे।

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप
Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना