आमने सामने की भिड़ंत मे तीन बाइक सवार युवक गंभीर घायल, कलियर पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल
![]()
आमने सामने की भिड़ंत मे तीन बाइक सवार युवक गंभीर घायल,कलियर पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल
पिरान कलियर । थाना क्षेत्र के जसवा वाला गांव में तीन बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल हो गए हैं जिसमें सभी घायलों को धनोरी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है।
बता दें की जसवा वाला गांव में रुड़की क्षेत्र से एक बारात आई हुई थी बारात में शामिल बाइक सवार युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था बरात में शामिल एक युवक की बाइक न्यू कॉलोनी जसवा वाला के पास सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे तीनों युवक गंभीर घायल हो जाने से राहगीरों द्वारा धनोरी पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया दिया है
धनोरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया है कि जसवा वाला गांव के पास आमने सामने की बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए थे जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है अभी किसी की तरफ तहरीर नहीं आई है अगर तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”
उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े
हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी