February 17, 2026 11:43:24 pm

रुड़की मे पटाखों की चिंगारी से पांच स्थानों पर लगी आग,अग्निसमनकर्मी दौड़ते रहे रात भर,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Loading

रुड़की । रुड़की में अलग-अलग जगहों पर देर रात पटाखों की चिंगारी से आग लग गई, वहीं इस घटना से भारी नुकसान भी हुआ है, सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, साथ ही आसपास के क्षेत्र भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।

घटना नंबर (1) दरअसल फायर स्टेशन रुड़की पर सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली रोड मातृछाया हॉस्पिटल के पीछे थाना सिविल लाइन किसी गन्ने के खेत में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो उस आग को स्थानीय व्यक्ति द्वारा काबू कर लिया गया था। घटना नंबर (2) वहीं फायर स्टेशन पर आर टी सेट पर कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा बताया गया कि गंगनहर
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी पुलिया के पास रुई के गोदाम में भयंकर आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री डीएस नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए टीमें रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त धधकती आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आसपास की दुकानों एवं मकानों को भी जलने से बचाया गय बताया गया है कि जिस समय टीम वहां पर पहुंची तो गोदाम में आग की लपटें निकल रही । लेकिन फायर सर्विस की सतर्कता पूर्ण की गई कार्रवाई से एक बहुत बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया, आग से उक्त गोदाम में रखी रुई एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया, वहीं अन्य कोई जनहानि नहीं हुई, घटनास्थल पर मौजूद जन समूह द्वारा फायर सर्विस द्वारा की गई कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की गई।घटना नंबर (3) वहीं फायर स्टेशन रुड़की पर सूचना प्राप्त हुई कीहीरो होंडा गोदाम हरिद्वार रोड रुड़की कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के पास झाड़ियों में भयंकर आग लगी है जो हीरो शोरूम के लिए खतरा बन रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पूर्व में कार्य कर रहे घटनास्थल से ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय रुड़की हाई प्रेशर वाहन को लेकर कर्मचारियों सहित घटनास्थल पर पहुंचे एवं उक्त आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया और हीरों शोरूम की ओर बढ़ने से भी रोका गया। घटना नंबर (4) वहीं फायर स्टेशन रुड़की पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बीटी गंज थाना गंगनहर के पास एक झोपड़ी में आग लग गई सूचना पर तुरंत ही फायर यूनिट पटाखा बाजार नेहरू स्टेडियम में तैनात घटनास्थल पर पहुंची होज रील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को पूर्ण रूप से बुलाया गया और आग को फैलने से भी रोका गया। दरअसल आग भीड़भाड़ वाले स्थान पर होने के कारण स्थानीय बाजार के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। फायर यूनिट द्वारा की गई कार्रवाई से एक बहुत बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया जिसके लिए स्थानीय व्यापारियों द्वारा फायर सर्विस की कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा की गई वहीं आग लगने से झोपड़ी और कुछ सामान जल गया, वहीं अन्य कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना नंबर (5) वहीं फायर स्टेशन रुड़की पर सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रपुरी कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में एक घर की छत पर कूड़े कबाड़ में आग लगी हुई है जो फैल सकती है सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर टीम पहुंची, टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर की छत पर जाकर उक्त आग को बालटियों आदि उपकरणों की मदद से पानी डालकर पूर्ण रूप से बुझाया गया और आग को फैलने से भी रोका गया, बताया गया है कि आग से घर की छत छत पर रखा कूड़ा एवं टायर आदि जल गए, वहीं अन्य कोई जनहानि नहीं हुई बताया गया है कि जगह आग लगने कारण दिवाली में चलाए जा रहे पटाखों से लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे