May 20, 2026 10:16:52 am

उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े

Loading

उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े

tahalka1news

देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार द्वारा 19 से 21 मई तक तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में 20 मई को होने वाले राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। सरकार ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए सभी सरकारी कार्यक्रमों में सादगी बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदार और अनुशासित नेतृत्व के लिए जाना जाता था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

प्रमुख खबरे