May 12, 2026 06:15:40 pm

अपराध गोष्ठी::”अपराधियों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ” — SSP नवनीत सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Loading

अपराध गोष्ठी::”अपराधियों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ” — SSP नवनीत सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

“नशे के सौदागरों को किसी कीमत पर नहीं मिलेगी राहत”

tahalka1news

हरिद्वार । जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिले भर के पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त तेवर देखने को मिले, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए।

बैठक में एसएसपी ने “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में नशा तस्कर, पैडलर या सप्लायर गिरफ्तारी से बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल छोटे तस्करों तक सीमित न रहकर नशे की पूरी चैन को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई की जाए। इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा संबंधित क्षेत्राधिकारी (CO) द्वारा किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए एसएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों को समय-समय पर सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने को कहा।

चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, आगजनी की घटनाओं पर फायर यूनिट का तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने तथा मुख्यालय स्तर से संचालित पोर्टलों पर डाटा समयबद्ध अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने जघन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों की कुंडली खंगालकर उनके खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

प्रमुख खबरे