May 9, 2026 06:13:07 pm

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस का बड़ा एक्शन,पूर्व से 13 मुकदमों वाले स्मैक तस्कर को 1 लाख की अवैध स्मैक सहित दबोचा

Loading

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस का बड़ा एक्शन,पूर्व से 13 मुकदमों वाले स्मैक तस्कर को 1 लाख की अवैध स्मैक सहित दबोचा

tahalka1news

कलियर । उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं “नशा मुक्त देवभूमि-2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिरान कलियर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर बस्ती क्षेत्र से आरोपी वसीम पुत्र रहीश निवासी झोझोवाली मस्जिद, कस्बा कलियर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक इकट्ठा करता था और बाद में उसे महंगे दामों पर कलियर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों एवं नशा करने वालों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी पेशे से ड्राइवरी करता है, लेकिन नशे की लत, कोर्ट के खर्चे और जल्दी पैसा कमाने की चाह ने उसे मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में धकेल दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।
आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 93/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
कांस्टेबल प्रकाश मनराल
होमगार्ड ललित कुमार

प्रमुख खबरे