मास्टर उस्मान के मार्गदर्शन में गुम्मावाला माजरी के मुस्कान मलिक और समीर ने 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से बढ़ाया गांव का मान
![]()
मास्टर उस्मान के मार्गदर्शन में गुम्मावाला माजरी के मुस्कान मलिक और समीर ने 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से बढ़ाया गांव का मान
tahalka1news
कलियर। गुम्मावाला माजरी गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। गांव के मेहरबान भाई और कुर्बान भाई के बच्चे मुस्कान मलिक और समीर ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, गांव और स्कूल का नाम रोशन किया।

जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, दोनों के घरों में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों को मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से पूरे गांव में गर्व का माहौल देखा गया।
इस सफलता का श्रेय बच्चों ने अपने गुरुओं और मास्टर उस्मान को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। मास्टर उस्मान ने खुशी जताते हुए कहा कि अगर विद्यार्थी लगन, मेहनत और निष्ठा के साथ पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और हर छात्र को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
मुस्कान मलिक और समीर की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गुम्मावाला माजरी गांव का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: अक्षत भोपाल और सुशीला ने किया टॉप, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
मास्टर उस्मान के मार्गदर्शन में गुम्मावाला माजरी के मुस्कान मलिक और समीर ने 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से बढ़ाया गांव का मान
किशनपुर जमालपुर में पहली बार मनेगा स्थापना दिवस, पंचायत राज दिवस पर तीन दिवसीय भव्य मेला व मेडिकल कैंप का होगा आयोजन