भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
![]()
भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
tahalka1news
भगवानपुर, 22 अप्रैल 2026। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के महत्व को समझाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी परंपराओं में भूमि पूजन और वृक्षों की पूजा इसी भाव का प्रतीक है। जिस प्रकार हम अपनी माता की सेवा और देखभाल करते हैं, उसी तरह पृथ्वी माता के प्रति भी हमें कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति केवल हमारी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। वायु, जल, वन और मिट्टी के संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
कक्षा 6:
प्रथम – मारुति नंदन
द्वितीय – कु. इकरा
तृतीय – कु. अक्सा
कक्षा 7:
प्रथम – उमरजहां
द्वितीय – प्रीति चौधरी
तृतीय – सुहानी
कक्षा 8:
प्रथम – महिमा गुप्ता
द्वितीय – आयशा
तृतीय – खुशी
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया।

जमीन के लालच में रची गई खौफनाक साजिश:रवि चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई