हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
![]()
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
tahalka1news
देहरादून। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अधिवेशन में देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड ने चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया। डॉ. रखोलिया प्रोफेसर एवं बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष हैं, जो मेडिकल कालेज हल्द्वानी (नैनीताल) में कार्यरत हैं।
यह सम्मान समारोह अधिवेशन के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रवि सहोटा (अध्यक्ष, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड), डॉ. हंस वैश, डॉ. शांतनु, डॉ. राकेश और डॉ. मधु रतूड़ी ने डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी ने उनके चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की।
अधिवेशन में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया, जो राज्य स्तर पर बाल स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। डॉ. रखोलिया का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हल्द्वानी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग की उत्कृष्टता को भी रेखांकित करता है।

हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में