पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
![]()
पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद
रामनगर । रामनगर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का महज तीन दिनों में सफल खुलासा कर दिया। दिनांक 17.04.2026 को कोतवाली रामनगर में सौम्य प्रकाश विद्यार्थी पुत्र ब्राह्म प्रकाश निवासी छोई, रामनगर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल (UK 04 L-0614) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 114/26 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक को चोरपानी क्षेत्र से बरामद कर लिया और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मयंक चौधरी (18 वर्ष), पुत्र संजय चौधरी, निवासी छोई हनुमानधाम रोड, रामनगर
दिव्यांशु आर्या (18 वर्ष), पुत्र नंद किशोर, निवासी किशनपुर छोई, रामनगर
विमल कुमार (19 वर्ष), पुत्र दिनेश चन्द्र, निवासी छोई, रामनगर
योगेश कुमार (18 वर्ष), पुत्र प्रकाश चन्द्र, निवासी छोई, रामनगर
शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जोगा सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल कमल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में