सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
![]()
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार जिले के भोगपुर लक्सर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले भोगपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग सेवादार की सिर पर हथोड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था और पुलिस के सामने इस ब्लाइंड केस को सुलझाना बड़ी चुनौती थी।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सघन जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मंदिर में चोरी की योजना से आया था, लेकिन बुजुर्ग सेवादार द्वारा विरोध करने पर उसने गुस्से में आकर हथोड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथोड़ा, पेचकश सहित चोरी किया गया एम्प्लीफायर और इन्वर्टर भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और पकड़े जाने के डर से शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
इस सफल खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। आमजन का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी और कड़ी मेहनत के चलते एक जघन्य अपराध का शीघ्र पर्दाफाश हो सका।

बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में
कार्रवाई::फिरौती के लिए अपहरण मामले में फरार शिल्पी गिरफ्तार,दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की खेप बरामद
गुमनाम की मौत, इंसाफ का नाम: हरिद्वार पुलिस ने दरिंदगी का किया पर्दाफाश”