कलियर का कुख्यात स्मैक तस्कर हारुन ज्वालापुर में गिरफ्तार, 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
![]()
कलियर का कुख्यात स्मैक तस्कर हारुन ज्वालापुर में गिरफ्तार, 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
tahalka1news
हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कलियर निवासी एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल नहर पटरी के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारुन पुत्र फ़ैज़ आलम, निवासी पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से स्मैक तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भंडारी,कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल अनिल वर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

कलियर का कुख्यात स्मैक तस्कर हारुन ज्वालापुर में गिरफ्तार, 12.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
श्री ओम विश्वविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता अभियान, छात्रों को टीबी उन्मूलन का दिया संदेश
रुड़की में बच्चों के इलाज को मिली नई राह,सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल का शुभारंभ
ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार