ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
![]()
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
tahalka1news
रिपोर्ट सलीम अहमद रामनगर
रामनगर । उत्तराखंड के छोई क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। जानकारी के अनुसार, कुंडेश्वरी से हल्द्वानी सामान लेने गए दो युवक—रोशन (19) और जश्नदीप (20), निवासी खरमासा, कुंडेश्वरी काशीपुर—वापसी के दौरान ग्राम छोई के पास भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवकों की टक्कर एक टेंपो और कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इस दर्दनाक घटना की खबर जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार