March 16, 2026 02:37:18 am

नाबालिग को वाहन चलाना पड़ा भारी,कोर्ट के वारंट पर पिता अशोक कुमार गिरफ्तार

Loading

नाबालिग को वाहन चलाना पड़ा भारी,कोर्ट के वारंट पर पिता अशोक कुमार गिरफ्तार

tahalka1news

रुड़की। नाबालिग बेटे को वाहन चलाने देना एक पिता को महंगा पड़ गया। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अशोक कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी मकान नंबर 372/1 गांधीनगर रुड़की को सोत मोहल्ला रुड़की से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूर्व में अशोक कुमार के नाबालिग पुत्र को वाहन चलाते हुए रुड़की पुलिस ने पकड़ा था और मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने नाबालिग के पिता अशोक कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।पुलिस ने वारंट की तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक आनंद मेहरा
कांस्टेबल गोविंद आदि सामिल रहे।