रानीपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़,कलियर के दो युवक व एक महिला गिरफ्तार
![]()
रानीपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़,कलियर के दो युवक व एक महिला गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार करते हुए एक पीड़िता को मुक्त कराया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि सलेमपुर क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू टीम ने संयुक्त रूप से उक्त मकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से इरफान और सोफियान निवासी महमूदपुर थाना पीरान कलियर जनपद हरिद्वार तथा एक महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से एक पीड़िता को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, तीन मोबाइल चार्जर और देह व्यापार से प्राप्त लगभग तीन हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा, एसआई विकास रावत, एसआई मनीषा नेगी, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, संजय बलूनी, अनीता गुसाईं के साथ एएचटीयू टीम से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला, कांस्टेबल सुरजीत कौर और दीपक शामिल रहे।

रानीपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़,कलियर के दो युवक व एक महिला गिरफ्तार
कलियर और नगर की जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक के चौथे जुमा की नमाज अदा कर की गई अमनों सलामती और खुशहाली की दुआएं
पेट्रोल पंप पर हंगामा करना पड़ा भारी,कलियर पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रहमतपुर से शबाना उर्फ शबनम गिरफ्तार,3 लाख की स्मैक बरामद,पूर्व में भी कई मामले हैं दर्ज
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवेदना फाउंडेशन ने किया महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित